फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान की ओर बढ़ी गंगा

Sun, 21 Aug 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
गंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। बांधों से छोडे़ जा रहे पानी से नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी जारी है। चेतावनी बिंदु पार कर चुकी गंगा का जल स्तर रविवार को पांच सेमी बढ़कर 136.75 मीटर/गेज के स्तर पर पहुंच गया। गंगा का यह स्तर खतरे के निशान से 25 सेमी दूर है। जल स्तर बढ़ने का क्रम जारी रहा तो लाल निशान पार कर गंगा कटान क्षेत्र में तबाही मचा सकती है।
विज्ञापन


उधर, रामगंगा का भी जल स्तर बढ़ रहा है। हालांकि रामगंगा का जल स्तर अभी चेतावनी बिंदु से भी काफी पीछे है मगर गर्रा की गुर्राहट भी सुनाई पड़ रही है। जिससे इन नदियों के आस पास बसे गांवों के लोगों में हलचल है।

ज्ञात हो कि अभी तक यहां बाढ़ के अनियंत्रित हालात नहीं हैं। मगर जिस तरह से पिछले एक माह से नदियों का जल स्तर घट बढ़ रहा है, उससे नदियों के किनारे वाले क्षेत्रों में लोगों की धुकधुकी बढ़ जाती है।
विज्ञापन


बाढ़ नियंत्रण कक्ष से शारदा नहर के वरिष्ठ सहायक सोने लाल मिश्रा ने बताया कि नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है। बांधों से रविवार को करीब एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी और छोड़ा गया है। गंगा का जल स्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ना चिंता जनक है। जल स्तर का अपडेट उच्चाधिकारियों को दिया जा रहा है। उधर, जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि नदियों के जल स्तर पर लगातार निगाह रखने के साथ ही बाढ़ को लेकर सजगता के लिए संबंधित क्षेत्र के अफसरों को निर्देशित किया गया है।

ग्रामीणों में दहशत
छिबरामऊ। अभी कुछ दिन से गंगा नदी में जल स्तर कम होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी लेकिन अब लगातार तेजी से जल स्तर बढ़ रहा है। जिससे नदी के किनारे बसे दर्जनों गांवों के लोग भयभीत हैं। चिरंजूपुरवा, घासीरामपुरवा, शेखनपुरवा, सोनारीपुरबा, गन्नीपुरबा मोहनपुरवा आदि गांवों में दस दिन पहले पानी पहुंच चुका था। इससे हजारों बीघा फसलों को नुकसान पहुंचा। चिरंजू पुरवा के ग्रामीण रामबिलास, जगमोहन पातीराम, जयदेव, सीताराम, रामनाथ, प्रियांशु राजपूत, मनशुख, दिनेश आदि ने बताया अगर इसी तेजी के साथ जलस्तर बढ़ता रहा तो सोमवार शाम तक गांव के आस पास पानी भरने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें