हरदोई जनपद के सभी शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी, व्यवसायिक प्रतिष्ठान रविवार को बंद रहेंगे। शनिवार रात 12 बजे से रविवार की रात 12 बजे तक निर्धारित प्रतिबंध जारी रहेगा।
अपर जिला अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को छोड़कर शेष दिनों में सभी दुकानें सुबह नौ बजे से लेकर रात नौ बजे तक खुलेंगी। बंदी के दिन कोरोना वारियर, स्वच्छता कर्मी व डोर स्टेप डिलेवरी से जुड़े व्यक्तियों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इस अवधि में नगर पालिका द्वारा सफाई और सैनिटाइजेशन करवाया जाएगा। रविवार को बंदी के दिन मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी भ्रमण पर रहेंगे।