फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने तांगे में मारी टक्कर, युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी-हरदोई मार्ग पर शाहाबाद तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने तांगे में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मंसूरनगर निवासी युवती की मौत हो गई। हादसे में तांगा सवार अन्य सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के सुमई गांव निवासी सत्या (18) पुत्री शिवकुमार उर्फ दयाराम चार दिन पहले पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मंसूरनगर निवासी मौसा ओम प्रकाश के यहां आई थी। गुरुवार को मौसेरी बहन राजेंद्री (21) और रिश्तेदार शिखा (20) पुत्री मनोज के साथ दवा लेने के लिए पिहानी आई थी। दोपहर करीब 12 बजे दवा लेकर तीनों तांगे से मंसूरनगर जा रही थीं। शाहाबाद तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने तांगे में टक्कर मार दी।
टक्कर से तांगा सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में सत्या के सिर में गंभीर चोटें आ गईं। उसे सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर मौसा ओमप्रकाश व उसके परिजन पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि सत्या पांच बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसके दो भाई हैं। सत्या कपूरापुर गांव स्थित महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें