फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से छात्रा की मौत

Thu, 15 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
हादसे के बाद भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिहानी से घर लौट रही हर्रैया गांव निवासी छात्रा की बुधवार शाम चपरतला मार्ग पर लोडर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ ने लोडर चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के हर्रैया गांव निवासी अवधेश की पुत्री शीतल (13) पिहानी के भारतीय इंटर कालेज में कक्षा सात की छात्रा थी। बुधवार को वह किसी काम से साइकिल पर पिहानी गई थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे घर लौटते समय पिहानी-चपरतला मार्ग पर तेज रफ्तार लोडर ने साइकिल में टक्कर मार दी।

हादसे में शीतल की मौत हो गई और पैदल जा रहा राहगीर नीरज घायल हो गया। एक अन्य राहगीर सर्वेश बाल-बाल बच गया। बेकाबू लोडर सड़क किनारे खाई में जा घुसा। हादसे के बाद ग्रामीणों ने लोडर में फंसे चालक को खींचकर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ से बचाया। पुलिस ने चालक का नाम शोभित निवासी पिहानी मोहल्ला मीरसराय बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें