फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्थायी और अस्थायी अभिलेखों को सूचीबद्ध कर अलग रखें

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में पटल के संबंध में कर्मचारी से जानकारी लेते डीएम अनुनय झा साथ में अन्य अ​धिकारी।
विज्ञापन
हरदोई। डीएम अनुनय झा ने कलक्ट्रेट कार्यालय का शुक्रवार को जायजा लिया। पटल पर जाकर कर्मियों के काम और अभिलेखों की जानकारी ली। स्थायी और अस्थायी दस्तावेजों को अलग-अलग सूचीबद्ध करने के लिए कहा। राजस्व अभिलेखागार में गंदगी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय, आपदा प्रबंधन कक्ष देखा। कहा, आपदा कंट्रोल रूम को अन्य आकस्मिक उद्देश्यों के लिए उपयोग में लाया जाए। अंग्रेजी अभिलेखागार देखा। दस्तावेजों का रखरखाव ठीक से करने के निर्देश दिए। संयुक्त हॉल में कर्मियों से समस्याओं की जानकारी ली। पटल पर कार्यरत कर्मियों की नेम प्लेट लगवाने के निर्देश दिए।
नाजिर कक्ष से पुरानी व खराब आलमारियों को बदलने के लिए कहा। हॉल के बाहर लगे नोटिस बोर्ड के स्थान पर एलईडी स्क्रीन लगवाने के निर्देश दिए। दस्तावेजों को तहसील व परगना के अनुसार रखने के निर्देश दिए। परिसर स्थिति अन्य कार्यालयों को भी देखा। एडीएम प्रियंका सिंह व प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश सिंह आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें