फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: महोलिया शिवपार उपकेंद्र पर गिरी बिजली, तार टूटे व जंपर जले

Fri, 20 Jun 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बृहस्पतिवार की शाम हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं महोलिया शिवपार उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को पूरी रात करवटों में गुजारनी पड़ी। बारिश के दौरान उपकेंद्र पर बिजली गिर जाने से तार और जंपर टूट गए। इससे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग ने रात में ही काम शुरू कर दिया, लेकिन आपूर्ति सुचारू करने में पूरी रात गुजर गई और सुबह पांच बजे आपूर्ति सुचारू हुई।
विज्ञापन

महोलिया शिवपार उपकेंद्र से जुड़े उपभाक्ताओं के लिए बृहस्पतिवार की बारिश किसी आफत से कम नहीं रही। इस दौरान रात को करीब साढ़े आठ बजे महोलिया शिवपार के उपकेंद्र पर बिजली गिर गई। इससे उपकेंद्र के यार्ड में तार टूट गए और कई जंफर जल गए। बारिश होने के कारण उपकेंद्र की बिजली पहले से बंद थी, इस कारण से कोई बड़ी घटना नहीं हुई। रात को करीब साढ़े दस बजे बारिश बंद हुई तो यार्ड में जाकर अवलोकन किया गया। वहीं बिजली चली जाने से उपकेंद्र से जुड़े महोलिया शिवपार सहित स्टेडियम और सीतापुर रोड पर आशा गांव के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में औरेनी, हरसिंगपुर,भरिगवां समेत कई गांवाें में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हुई। 10:30 बजे के बाद से बिजली विभाग के कर्मचारी रात भर काम करते रहे। सुबह पांच बजे तक आपूर्ति सुचारू की जा सकी। उपखंड अधिकारी कुलदीप शिवहरे ने बताया कि तार और जंपर बदलने का काफी अधिक काम था। इस कारण से पूरी रात हो गई। सुबह आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें