हरदोई कोथावां ग्राम पंचायत ऊगपूर के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के आयुक्त को पत्र भेजकर डॉ. भीमराव अंबेडकर सामुदायिक केंद्र के संरक्षण की मांग की है।
गांव के सचिन, दिनेश कुमार, संतलाल, रामविलास, शिवकुमार आदि ने भेजे गए पत्र में बताया कि वह सभी अनुसूचित जाति समुदाय के हैं। उन्हीं के समुदाय की मांग पर सरकार ने ग्राम पंचायत की जमीन पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से आवंटित कर सामुदायिक भवन बनवाया गया था, जिसे बंद करवा दिया।
इस पर कुछ लोग चोरी छिपे उनके यहां से ईटें ले जा रहे हैं और अपने घरों का निर्माण कराने में लगे हैं। इस ओर जिला प्रशासन को भी प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।