फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80वें स्वतंत्रता दिवस पर हम सब 80 बेहतर और समाजहित के काम का लें संकल्प : अनुनय झा

विज्ञापन
फोटो-11- एसओजी प्रभारी राजेश कुमार को सम्मानित करते एसपी एके मीणा व एएसपी एमपी सिंह। स्रोत : पु
विज्ञापन
हरदोई। स्वतंत्रता दिवस पर शहर, नगर और कस्बों व गांवों में धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी अनुनय झा ने ध्वजारोहण किया। कहा कि आजादी वीरों के बलिदान और त्याग से मिली है। ऐसे में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि अगले एक साल में कम से कम 80 बेहतर और समाजहित के काम करें। इससे हमें भारतीय होने पर गर्व की अनुभूति हो सकेगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस समारोह में कहा कि छोटे-छोटे कार्य और व्यवहार में परिवर्तन बड़ा बदलाव ला सकते हैं। सभी को अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण और स्वामी विवेकानंद सभागार में ध्वजारोहण किया।
ककरा खेड़ा प्राथमिक विद्यालय, सनबीम स्कूल और स्प्रिंग डेल्स स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन और पुरस्कृत किया। प्रदेश में प्रथम जनपद के रूप में उत्तराधिकार रजिस्ट्रेशन पोर्टल की प्रक्रिया पूर्णतया ऑनलाइन करने में सहयोग के लिए देवेश सिंह, मीनाक्षी, आफताब आलम सिद्दकी को सम्मानित किया। स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वच्छाग्रहियों को भी सम्मानित किया। एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चंद्र आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं जिला पंचायत में प्रशासक प्रेमावती ने ध्वजारोहण किया। यहां पर एएमए प्रदीप गुप्ता, भाजपा नेता पीके वर्मा सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
अच्छा काम कभी व्यर्थ नहीं जाता : नेहा ब्याडवाल
हरदोई। विकास भवन में सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने ध्वजारोहण किया। कहा कि अच्छा काम कभी भी व्यर्थ नहीं जाता। न्यू ह्वाइट पब्लिक स्कूल, जेके पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। पीडी एके मौर्य, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, डीएओ डॉ. सतीश चंद्र पाठक ने विचार व्यक्त किए। डीडीओ कमलेश कुमार ने आभार जताया। संचालन डॉ. श्वेता सिंह गौर ने किया। सीडीओ ने अच्छे काम के लिए सीवीओ डॉ. एके सिंह, वीओ डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, डॉ. अनुका यादव, सीडीओ के पीए एसपी वर्मा, पंचायत सचिव सुधीर कुमार, शत्रोहन सिंह, वरिष्ठ लिपिक अतुल शुक्ला, सफाईकर्मी मैकूलाल, दिनेश कुमार, डाक रनर दीपक को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। आकांक्षा समिति के अध्यक्ष के तौर पर नेहा ने समिति सदस्यों के साथ महिलाओं को फल वितरित किए। अल्लीपुर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से संवाद किया और फल व अन्य सामग्री वितरित की। जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव, श्रम रोजगार उपायुक्त संतोष कुमार सिंह, वृद्धाश्रम प्रबंधक डॉ. विपिन त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
-
भाजपा कार्यालय, नगर पालिक में भी हुआ ध्वजारोहण
मल्लावां में भाजपा कार्यालय पर विधायक आशीष सिंह आशू, नगर पालिका में ईओ राजेश सिंह राणा, चेयरमैन तबस्सुम ने ध्वजारोहण किया। सवायजपुर तहसील में एसडीएम शिवानी सिंह और भरखनी ब्लॉक प्रशासक अंजू सिंह ने ध्वजारोहण किया। सांडी में नगर पालिका में चेयरमैन रामजी गुप्ता, ब्लॉक में प्रशासक अनिल राजपूत, बीडीओ अस्मिता सेन ने ध्वजारोहण किया। वहीं हरियावां ब्लाक में प्रशासक रामदयाल, चीनी मिल के यूनिट हेड प्रदीप त्यागी और सीएचसी में डाॅ. अंकुर त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। टड़ियावां सीएचसी में डॉ. सुशील कुमार कनौजिया ने ध्वजारोहण किया। पचदेवरा थाना में थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया। बेहटा गोकुल में उप्र ग्रामीण बैंक की शाखा मानपुर में प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।

बलिदानियों के त्याग से युवा पीढ़ी ले सीख : नितिन अग्रवाल
हरदोई। गांधी भवन में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन को सम्मानित किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस और देशभक्ति के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में जी रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष और उनके आदर्श सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। इससे युवा पीढ़ी सीख ले। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, डीएम अनुनय झा, एपी एके मीणा, सीडीओ नेहा ब्याडवाल, सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चंद्र, पर्यटन अधिकारी दीपांकर चौधरी, आलोकित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
-
एसओजी प्रभारी को रजत पदक से किया गाय सम्मानित
हरदोई। एसपी एके मीणा ने पुलिस लाइन और आईपीएस एमपी सिंह ने पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण किया। एसपी ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस महानिदेशक की तरफ से एसपी ने एसओजी प्रभारी राजेश कुमार को रजत पदक, जगनारायण यादव को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न, हेड कांस्टेबल अनिल सिंह चंदेल, कांस्टेबल टीटू को रजत पदक, उप निरीक्षक राजश मौर्या, कांस्टेबल अमित कुमार, प्रवीण, अमित, दीपक व पवन को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

फोटो-11- एसओजी प्रभारी राजेश कुमार को सम्मानित करते एसपी एके मीणा व एएसपी एमपी सिंह। स्रोत : पु

फोटो-11- एसओजी प्रभारी राजेश कुमार को सम्मानित करते एसपी एके मीणा व एएसपी एमपी सिंह। स्रोत : पु

फोटो-11- एसओजी प्रभारी राजेश कुमार को सम्मानित करते एसपी एके मीणा व एएसपी एमपी सिंह। स्रोत : पु

फोटो-11- एसओजी प्रभारी राजेश कुमार को सम्मानित करते एसपी एके मीणा व एएसपी एमपी सिंह। स्रोत : पु

फोटो-11- एसओजी प्रभारी राजेश कुमार को सम्मानित करते एसपी एके मीणा व एएसपी एमपी सिंह। स्रोत : पु

फोटो-11- एसओजी प्रभारी राजेश कुमार को सम्मानित करते एसपी एके मीणा व एएसपी एमपी सिंह। स्रोत : पु

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें