फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तेंदुए ने मवेशी को बनाया निवाला, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। लखीमपुर सीमा से सटे पिहानी क्षेत्र के जलालपुर गांव में तेंदुए की मौजूदगी ने ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुए ने बुधवार रात गांव के पशु आश्रयस्थल में एक मवेशी को निवाला बना लिया। इससे क्षेत्र के लोगों में असुरक्षा का माहौल है।
विज्ञापन

तेंदुआ की चहलकदमी और क्षेत्र में मौजूदगी व मवेशी को निवाला बनाए जाने की जानकारी पर बृहस्पतिवार को वन रेंज अधिकारी नीलम मौर्या ने टीम के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। तेंदुए की लोकेशन का पता लगाने के लिए आधुनिक तकनीक और ड्रोन कैमरों का सहारा लिया गया हालांकि सघन तलाशी के बाद भी तेंदुए का कोई सुराग नहीं लग सका। वन रेंज अधिकारी जलालपुर गांव के खेतों में मिले पदचिह्न तेंदुए के होने की पुष्टि की है। टीम ने पूर्व में ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि तेंदुए ने लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र की ओर रुख कर लिया है लेकिन आश्रयस्थल में मवेशी पर हमले से तेंदुआ क्षेत्र में है। तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग के कर्मी राहुल और विपिन के नेतृत्व में एक विशेष टीम नदी के रास्तों और संभावित ठिकानों की निरंतर निगरानी कर रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी करते हुए उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी है। अपील की है कि ग्रामीण सुबह तीन से चार बजे के बीच खेतों की ओर न जाएं। अकेले सुनसान रास्तों पर न निकलें। पालतू मवेशियों को खुले में न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें