फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ की दहशत में रतजगा कर रहे ग्रामीण

Sun, 18 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
त्यारी के पास बीच रोड में लेटा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। सैदापुर में बछड़े को शिकार बनाने के बाद तेंदुआ ने नहर की राह पकड़ ली है। वह अब धीरे-धीरे हरिहरपुर-महमूदपुर भगत के बीच के घने गन्ने की खेत की ओर बढ़ रहा है। तेंदुआ को सामने देख कर हरिहरपुर निवासी एक युवक भागते समय गिरकर जख्मी हो गया। गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने कांबिंग की लेकिन कुछ पता नहीं चला। तेंदुआ के खौफ से ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


सैदापुर गांव रामबहादुर के बछड़े पर जंगली जानवर ने हमला कर उसे मार डाला था। पहले उसकी गरदन से खून चूसा और बाद में उसे खा गया। ग्रामीणों के अनुसार शिकार की प्रकृति से तेंदुआ आने जाने का शक था। पूर्व में ही कई बार तेंदुए घने गन्ने के खेतों में छिपा था।

रविवार को माइनर के रास्ते खेतों से लौट रहे हरिहरापुर गांव निवासी सौरव पुत्र सतीश सामने से जाते तेंदुए को देख कर चीख पड़ा। आवाज पर दौड़े साथियों की आहट से तेंदुआ सामने के खेतों में गुम हो गया। सूचना पर सैदापुर के आसपास कांबिंग कर रही टीम ने इस तरफ भी तलाश शुरू कर दी है। टीम प्रभारी बृजराज वर्मा के अनुसार सौरव ने बताया कि वह कोई बिल्ली जैसा कुत्ते से बड़ा जानवर था जो खेतोें की ओर भाग गया है।
विज्ञापन


तलाश में जुटी टीम में दीपेंद्र राज, दयाराम, बलट्टर, राजपाल व हरिपाल आदि देर शाम तक कांबिंग करते रहे, पर उन्हें तेंदुआ नहीं मिला। सैदापुर व आसपास के किसानों रामबहादुर, रणधीर सिंह, विजेंद्र आदि ने बताया कि तेंदुए के खौफ से उन लोगों ने जानवर आदि बाहर बांधना बंद कर रखा है। किसान रात को भी रतजगा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें