फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के पोल तोड़ दुकानों में घुसा बेकाबू टैंकर

Sun, 18 Sep 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
दुकान में घुसा टैंकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली के नुमाइश चौराहा पर शुक्रवार देर रात बेकाबू टैैैंकर  ट्रक को टक्कर मारने के बाद  बिजली पोल को तोड़ते हुए दुकानों में घुस गया। दुुकानें बंद होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। दुकानों में लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद टैंकर चालक भाग गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और टैंकर को कब्जे में ले लिया।  
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला वैटगंज निवासी बबूल खां की नुमाइश चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। यहीं पर यासीन अंसारी की रेडीमेड कपड़े की दुकान है। शुक्रवार देर रात सरसों के तेल से भरा टैंकर बिजली का पोल तोड़ते हुए दुकानों में घुस गया। टैंकर लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रहा था।

बिलग्राम रोड की ओर से एक ट्रक भी नुमाइश चौराहा के पास पहुंचा। टैंकर चालक ने लापरवाही दिखाते हुए चौराहे के पास गलत तरफ से निकलने का प्रयास किया। जिसके चलते टैंकर ट्रक से टकरा गया। चालक टैंकर को नियंत्रित नहीं कर सका।
विज्ञापन


जिससे टैंकर चौराहे के पास बिजली के पोल को तोड़ते हुए इलेक्ट्रॉनिक और रेडीमेड की दुकान में घुस गया। घटना के बाद टैंकर चालक भाग गया। टैंकर के दुकानों में घुसने की तेज आवाज सुनकर आसपास के घरों में मौजूद लोग बाहर निकल आए।

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। ट्रक चालक ने बताया कि वह शाहजहांपुर से कानपुर प्लास्टिक लादकर जा रहा था। जबकि टैंकर में सरसों का तेल भरा था और वह लखनऊ से दिल्ली जा रहा था।

दुकानदारों के मुताबिक दोनों की दुकान में लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाल परशुराम सिंह ने बताया घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। टैंकर चालक भाग गया था। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। अभी उनको तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें