फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पंचायत भवन में दर्ज होगी लेखपालों की बायोमेट्रिक हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में प्रशासन ने पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब जिले में तैनात लेखपालों की बायोमेट्रिक उपस्थिति पंचायत भवनों पर दर्ज कराई जाएगी। इसके लिए ग्राम पंचायतवार रोस्टर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद राजस्व परिषद अध्यक्ष के आदेश पर जिले में लेखपालों की पंचायत भवन हाजिरी को लेकर तैयारी तेज कर दी गई हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन में लेखपाल के बैठने का दिन, समय, नाम और मोबाइल नंबर भी पंचायत भवन की दीवार पर अंकित कराया जाएगा। इससे ग्रामीणों को यह जानकारी पहले से उपलब्ध रहेगी कि किस दिन और किस समय लेखपाल पंचायत भवन में मौजूद रहेंगे।
इस व्यवस्था में विकास खंड स्तर पर बीडीओ एडीओ पंचायत अपने-अपने विकास खंडों में लेखपालों का ग्राम पंचायतवार रोस्टर तैयार करेंगे। रोस्टर की प्रति संबंधित उप जिलाधिकारी और डीपीआरओ को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि नियमित निगरानी की जा सके। बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था लागू होने से लेखपालों की पंचायत भवन में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होगी। इससे नामांतरण, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र से जुड़े सत्यापन, भूमि संबंधी शिकायतों और अन्य राजस्व कार्यों के लिए ग्रामीणों को बार-बार तहसील या लेखपाल की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं भूमि प्रबंध समिति के कामों को भी निपटाने में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन


लेखपालों को अब एक दिन पंचायत भवन में बैठकर काम-काज निपटाने होंगे। डीएम के आदेश पर सभी बीडीओ और एडीओ पंचायत से कहा गया है कि वह राजस्व परिषद की व्यवस्था के मुताबिक लेखपालों की हाजिरी का रोस्टर तैयार कराएंगे। -श्रेया उपाध्याय, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें