फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से बचाव की ली जानकारी

Tue, 14 Jul 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
संभावित बाढ़ की कार्ययोजना की बनाई गई बुकलेट को लेकर शिकायतें मिलने के बाद प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सदर तहसील के अफसरों समेत अन्य अफसरों से फोन पर जानकारी ली और कहा कि बताइए बाढ़ को लेकर क्या इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सिंचाई विभाग समेत जिले के अन्य संबंधित अफसरों को इस ओर सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि सिंचाई विभाग द्वारा संभावित बाढ़ को लेकर बनाई गई कार्ययोजना की बुकलेट जन प्रतिनिधियों तक पहुंचना तो दूर सभी अफसरों तक ही नहीं पहुंची है।

कलक्ट्रेट स्थित आपदा अनुभाग में भी बुकलेट की उपलब्धता शून्य है। जिससे यही पता नहीं चल पा रहा कि संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन की कार्ययोजना क्या है। इसको लेकर कुछ लोगों ने राज्यमंत्री से शिकायत की, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और कुछ अफसरों से फोन पर बात की।
विज्ञापन


उधर, राज्यमंत्री ने बारिश और संभावित बाढ़ जनित बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट रहने के निर्देश देते अफसरों को डॉक्टरों एवं दवाओं की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने को कहा।

राज्यमंत्री ने आवास पर आम लोगों से मुलाकात की और बारिश तथा नदियों के बढ़ते जल स्तर की जानकारी करते हुए हर स्तर पर सरकारी सहायताएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर फखरूल इस्लाम, पीके वर्मा, संजय मिश्रा, शिशुपाल सिंह, संजू शर्मा, यतीश गुप्ता, धीरज शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें