दो दिन की लगातार बरसात ने नगर पंचायत की जल निकासी
की पोल खोल दी। चौराहे से बघौली रोड़ और बैंक आफ इंडिया के पास जल भराव से
राहगीरों, दुकानदारों और छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा
है।
बघौली रोड़ पर चौराहे से लेकर दौलतयारपुर तक बडे़ बडे़ गड्ढे बन गए
हैं, जिनमें पानी भरा हुआ है, जिससे निकलने वाले राहगीर अकसर गिर पड़ते है।
इसी तरह स्टेट बैंक, दूरसंचार केंद्र, पशु चिकित्सालय के पास भी जलभराव की
निकासी की व्यवस्था न होने से सभी को कीचड़ से ही निकला पड़ता है।