फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बस स्टैंड पर पाइपलाइन में लीकेज, तीन हजार घरों की जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। नगर के बस स्टैंड के पास पाइपलाइन में लीकेज बंद नहीं हो पा रहा है। इससे तीन हजार घरों की जलापूर्ति ठप है। बस स्टैंड के पास दो दिन पहले पाइपलाइन में लीकेज को दुरुस्त किया गया था लेकिन वह सफल नहीं रहा। तीन दिन में केवल दो घंटे के लिए ही घरों को जलापूर्ति मिल सकी।
विज्ञापन

पिहानी नगर पालिका जलापूर्ति व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं कर पा रही है। बकरीद के बाद से नागर टंकी से जलापूर्ति शुरू करने में निकाय के कर्मी पसीने-पसीने हो रहे हैं। जलापूर्ति को पटरी पर लाने के बाद अभी दम भी नहीं ले पाए थे कि कोटकलां स्थित पुरानी पानी टंकी को भरने के लिए कोतवाली रोड के ट्यूबवेल से आई पाइपलाइन में बस स्टैंड पर दोबारा लीकेज हो गया। सोमवार को पालिका ने इसे रात में दुरुस्त कराया था। इस दौरान हरदोई रोड का ट्रैफिक भी कई घंटे तक बंद रखा गया था।
मंगलवार को दो घंटे की जलापूर्ति हुई और शाम को फिर से लीकेज हो गया। इससे टंकी भरना बंद हो गई और दोबारा जलापूर्ति भी बंद हो गई। जलापूर्ति ठप हो जाने से भीषण गर्मी में कोटकलां, बस स्टैंड, चमेलिया, बड़ा खुरमुली आदि में पानी को लेकर लोगों में सकंट में है। ईओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि पाइपलाइन को दुरुस्त कराया जा रहा है, जल्द ही जलापूर्ति के प्रयास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें