फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में चर्चा रोकने की कोशिश लोकतंत्र की हत्या और तानाशाही : संजय सिंह

विज्ञापन
फोटो-25-पत्रकारों से बात करते आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला किया। प्रयागराज में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम को रोकने की कोशिश को लोकतंत्र की हत्या और तानाशाही करार दिया। पश्चिम बंगाल में टीएमसी में टूट होने पर उन्होंने कहा कि भाजपा सभी पार्टियों को तोड़-तोड़कर देश पर राज करना चाहती है।
विज्ञापन

लखीमपुर से वापस जाते समय बुधवार देर रात लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचे आप सांसद संजय सिंह ने हर मुद्दे पर खुलकर बात रखी। प्रयागराज की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि पेपर लीक होना इस देश में गुनाह नहीं है, लेकिन पेपर लीक पर चर्चा करना चाहो तो गुनाह है। आरोप लगाया कि कुछ पेपर केंद्र और कुछ राज्य सरकार लीक करवाते हैं। 2017 से अब तक देख लें यूपी में कितने पेपर लीक हुए। छात्रों के साथ परिवार भी मानसिक त्रासदी झेलता है।
दावा किया कि प्रयागराज में चर्चा रोकने आए अधिकारियों को नोटिस दे रहे हैं। कहा कि आशुतोष पांडेय और पंकज पांडेय नाम के दो युवक चर्चा में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों का टीजीटी का पेपर था और पेपर नहीं दे पाए। बीजेपी वाले नौजवानों के पेट और पीठ में छुपा मारने का काम कर रहे हैं। देश का नौजवान पीड़ा में है और भविष्य को लेकर अनिश्चित है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष पाठक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें