फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र प्रथम की भावना वाले युवाओं को दिया नेतृत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अखिल भारती विद्यार्थी परिषद की स्थापना दिवस पर गोष्ठी हुई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिमेष उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम करने वाली युवा शक्ति को नेतृत्व प्रदान किया है। स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने वाले विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए संकल्पबद्ध हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद की स्थापना के 73 वर्ष पूरे हो गए हैं। परिषद रचनात्मक कार्यक्रमों के बल पर दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। यह भी कहा कि ज्ञान, शील और एकता के सूत्र वाक्य पर परिषद के सभी कार्यकर्ता कार्य करते हैं। विभाग संगठन मंत्री पंकज कुमार, विभाग संयोजक ऋषभ, जिला संयोजक ओमवीर सिंह भी मौजूद रहे।
राकेश सिंह नगर अध्यक्ष और श्रेय नगर मंत्री
स्थापना दिवस पर आयोजित गोष्ठी के बाद कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। राकेश सिंह को नगर अध्यक्ष और श्रेय मिश्र को नगर मंत्री बनाया गया। आशा सिंह, गोविंद और अमर रंजन को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। देवेश, विशाल सिंह, अर्णव प्रखर, पल्लवी भदौरिया, सुविज्ञा को नगर सहमंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें