फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध ने ट्रेन से कटकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार की शाम स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके हैं। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला सकलाना निवासी रामनरेश (55) शुक्रवार की शाम कस्बे में स्थित स्टेशन पर प्लेटफार्म पर आ रही ट्रेन संख्या कोलकाता जम्मूतवी के आगे कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पास मेें मिले पहचान पत्र से शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। बताया कि रामनरेश विवाहित था, उसके दो बेटे हैं। वह मेहनत मजदूरी करता था। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। बताया कि शुक्रवार की सुबह वह घर से बिना कुछ बताए निकला था, इसके बाद वह वापस नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें