फोटो-23-शहीद उद्यान स्थित शहीद स्मारक पर दीपोत्सव मनाते जूनियर शिक्षक संघ के पदाधिकारी व शिक्षक। ?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जूनियर शिक्षक संघ की ओर से वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती गुरुवार को दीपोत्सव के रूप में मनाई गई। पदाधिकारियों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शहीद उद्यान स्थित शहीद स्मारक पर पहुंच कर कैंडल जलाई और उनके आदर्शों पर चलने की अपील की।
शहीद उद्यान स्थित शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत करते हुए जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने हमारे देश की स्वतंत्रता के लिए ब्रिटिशराज के खिलाफ लड़ने का साहस किया और वीरगति को प्राप्त हुईं। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना थीं। जिन्होंने अल्प आयु में ही ब्रिटिश से लोहा लिया। जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी ने उनके आदर्शों का अनुसरण करने की अपील की। इस मौके पर कोषाध्यक्ष उदय मिश्रा, धीरज अस्थाना, सुनीता सिंह, ओम प्रकाश, मनोज कुमार, अभिषेक गुप्ता, राहुल वर्मा, रमेश चंद्र, शैलेंद्र सैनी, अविनाश कुमार, अमित सिंह, शालिनी सिंह आदि मौजूद रहे।