फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सचिव के फरमान के विरोध में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रदेश सरकार के विशेष सचिव द्वारा जारी फरमान में अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की बात के विरोध में शुक्रवार को वकील हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के महामंत्री अजीत सिंह ने बताया कि हाल ही में प्रदेश सरकार के विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल ने अधिवक्ताओं पर गलत आचरण और अराजकतापूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाकर कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। बार काउंसिल ऑफ यूपी के सचिव अजय कुमार शुक्ला की ओर से पत्र जारी किया गया।
जिसमें कहा गया कि प्रदेश सरकार अधिवक्ता विरोधी बयान जारी कर मामले को गंभीर बना रही है। उन्हीं के आह्वान पर एक दिन की हड़ताल की गई है। पूरे दिन सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे, फिलहाल जो फरमान जारी किया गया था उसे निरस्त कर दिया गया है। शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार तहसील के अधिवक्ता कक्ष में आलोचना की गई। संघ के अध्यक्ष रामजी तिवारी के नेतृत्व में एसडीएम सौरभ दुबे को ज्ञापन सौंपा गया। महामंत्री राम राज सिंह, राजकुमार रावत, अमित मिश्रा, मसरूर अली ख़ां, अभिषेक श्रीवास्तव, सिधुल मिश्रा रहे।
विज्ञापन

वकीलों ने मनाया विरोध दिवस
सवायजपुर। सवायजपुर तहसील में शुक्रवार को दि ग्रेट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय राज सिंह व महामंत्री अनूप बाजपेयी के नेतृत्व में वकीलों ने अपर मुख्य सचिव प्रभुल कमल जारी बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। वकीलों ने एसडीएम राकेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। संजीव द्विवेदी,, आशुतोष अग्निहोत्री, विनोद, जितेंद्र शुक्ला रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें