फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन साल लागू न हो पाया कानून, वकीलों ने प्रदर्शन कर सौंपे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अधिवक्ता सुरक्षा कानून को प्रभावी किए जाने में देरी से वकीलों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने तहसीलों में प्रदर्शन किया। अधिवक्ता संगठनों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपे।
विज्ञापन

अधिवक्ता संगठनों ने कहा कि वर्ष 2023 में अधिवक्ता सुरक्षा कानून का मसौदा तैयार कराने के लिए सरकार ने तीन सदस्यीय समिति गठित की थी, लेकिन कानून लागू नहीं हो सका है। हरदोई बार एसोसिएशन की तरफ से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इसमें अधिवक्ता सुरक्षा कानून शीघ्र लागू करने की मांग की है। अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं, लेकिन हमले, झूठे मुकदमे और परिवार को धमकाने जैसी घटनाओं के कारण उनके सामने लगातार सुरक्षा का संकट बना हुआ है। मांग पूरी नही हाेने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर महामंत्री पंकज सिंह सोमवंशी, अतुल चतुर्वेदी, सुधीर यादव, मदन पांडेय, सतीश शुक्ला, विजय मोहन वाजपेई, शिवमोहन शुक्ला, अभय पांडेय, सुबोध पांडेय आदि मौजूद रहे।
बिलग्राम प्रतिनिधि के मुताबिक, अधिवक्ता एसोसिएशन ने एसडीएम एन राम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एडवोकेट कमीशन के गठन, अधिवक्ताओं पर हमला करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई, वृद्ध और असहाय अधिवक्ताओं को पेंशन, मृतक अधिवक्ताओं के परिवारों को सरकारी सहायता और सुरक्षा देने की मांग की गई। नवयुवक अधिवक्ताओं को स्टाइपेंड और सुरक्षा देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। इस मौके पर अध्यक्ष सुदामा प्रसाद सक्सेना, सज्जाद हुसैन खान, रेहान सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सवायजपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, दि ग्रेट लॉयर्स बार एसोसिएशन ने धरना-प्रदर्शन कर एसडीएम शिवानी सिंह को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने प्रदेश में हुई अधिवक्ताओं की हत्याओं पर आक्रोश जताया। महामंत्री देवेश वाजपेई ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस कानून जरूरी है। अधिवक्ताओं ने सांकेतिक कार्य बहिष्कार भी किया। पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला, संजय पांडेय, उदयराज सिंह, आलोक चौहान, बृजभान यादव, उमेश यादव, रामसेवक राजपूत आदि मौजूद रहे।
शाहाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने और स्टांप वेंडर के तीन लाख रुपये चोरी का खुलासा न होने पर अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से शाहबाद बस स्टैंड तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कुलवंत सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण को सौंपा। प्रदर्शन में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विमलेश सिंह लोधी, महामंत्री बलराम दीक्षित, गिरिंद मिश्रा, ज्ञानप्रकाश पाल, हसनैन वारसी, दुर्गेश अवस्थी, हरिनाम सिंह यादव, बृजेंद्र अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें