फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नशे में महिला को देखकर हंसा, हुई पिटाई, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- 16 अप्रैल को हुई घटना की पुलिस को नहीं दी सूचना
विज्ञापन

- रविवार रात मौत होने पर सोमवार सुबह बुलाई पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। शराब के नशे में महिला को देखकर हंसने पर अधेड़ की पिटाई कर दी गई। घायल के परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराते रहे। उपचार के दौरान रविवार देर शाम घायल व्यक्ति की मौत हो गई। शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने सोमवार को पुलिस को जानकारी दी।

शंभूखेड़ा निवासी रमाकांत (46) खेती और मजदूरी करता था। भाई रामेश्वर ने बताया कि 16 अप्रैल की शाम गांव के ही सुनील बराती के मकान के सामने रमाकांत बैठे थे। शराब के नशे में रमाकांत सुनील की मां को देखकर हंस रहा था। इसकी शिकायत मां ने सुनील से की। नाराज होकर सुनील ने अपनी मां के साथ मिलकर रमाकांत की पिटाई कर दी। घटना में घायल हुए रमाकांत को परिजनों ने संडीला के फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान रविवार देर शाम रमाकांत की मौत हो गई, तो परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह पुलिस को जानकारी दी। संडीला सीओ संतोष सिंह ने बताया कि रमाकांत शराब पीने के आदी थे। नशे में होने के कारण ही विवाद बढ़ा था। इसी वजह से परिजनों ने घटना होने पर भी पुलिस को जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें