फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में फंदे पर लटका मिला गर्भवती का शव

Fri, 21 Apr 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
डेमो - फोटो : प्रतिकात्मक
विज्ञापन
हरदोई।  देहात कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता ने घरेलू कलह के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के समरेहटा निवासी शंकर ने बेटी रूबी (21) की शादी करीब दो साल पहले रामनगर निवासी विनोद पुत्र शिवराम के साथ की थी। शंकर ने बताया कि रूबी को छह माह का गर्भ था।

करीब एक साल से विनोद घरेलू कलह के चलते रूबी को मारपीट कर प्रताड़ित कर रहा था। इस संबंध में रूबी ने कई बार फोन पर उससे शिकायत की थी। इस पर रूबी को समझा बुझाकर शांत कर दिया था।
विज्ञापन


शिवराम का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले भी घरेलू कलह को लेकर रूबी का विनोद के साथ विवाद हुआ था। जिसकी जानकारी रूबी ने उसे दी थी। कहा कि घरेलू कलह के चलते बेटी ने फंदा लगाकर जान दी है।

शिवराम ने बताया कि बुधवार रात करीब दो बजे विनोद ने उसे फोन कर बताया था कि रूबी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना के करीब दो घंटे बाद गांव के लोगों के साथ रामनगर पहुंचा था।

जहां पर रूबी की लाश पंखे में दुपट्टे से लटकती मिली। गुरुवार क ो सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ क ी। मृतका के पति का कहना है कि बुधवार को खाना खाने के बाद रूबी और वह छत पर लेटे थे।

करीब 11 बजे वह छत से उतरकर कमरे में चली गई थी। लगभग एक बजे वह भी उतरकर कमरे में पहुंचा तो रूबी की लाश लटकती मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर तहरीर देने की बात कही है। कोतवाल हीरालाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें