फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार डिग्री तापमान में गुजरी बीते साल की आखिरी रात

विज्ञापन
फोटो-1- लखनऊ चुंगी पर सुबह घने कोहरे में जाते लोग। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। नए साल की नई सुबह कंपकंपाहट भरी रही पर धूप निकलने से माहौल में गरमाहट रही। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बीते साल की आखिरी रात चार डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। शनिवार को भी बदली रहने की संभावना है।
विज्ञापन

गुरुवार की तरह ही शुक्रवार की सुबह कोहरा छाया रहा। साथ ही गलन का भी काफी प्रभाव रहा। यही नहीं ठंडी हवाओं ने भी लोगों को कंपकंपाने में कोई कसर नहीं रखी। दोपहर बाद कोहरे के बीच सूरज की किरणों ने लोगों को राहत दी।
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को बदली रहने के आसार हैं तो रविवार को हल्की फुल्की बारिश की संभावना है।

फोटो-2-लखनऊ रोड पर सुबह आग तापते लोग। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें