फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार के अंतिम दिन झोंकी ताकत

Wed, 02 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम/पिहानी/पाली। एमएलसी चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने ब्लाकों पर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। सपा सरकार की उपलब्धियां व अपने परिवार के जुड़ाव का नाता बताकर सपा प्रत्याशी मिस्बाहुद्दीन के लिए सहयोग मांगा। इस दौरान कप्तान सिंह यादव, हरिपाल सिंह यादव, अजीज प्रधान, शकील प्रधान, सुरेंद्र सिंह यादव प्रधान, सईद अहमद सभासद महेश राठौर आदि रहे।
विज्ञापन


उधर, पिहानी में पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने हरियावां विकास क्षेत्र के बखरिया गांव में सोनू सिंह की ओर से आयोजित बैठक में बीडीसी व प्रधानों से विकास के वादे के साथ पार्टी प्रत्याशी के लिए सहयोग मांगा। इस दौरान रफ्फन खां, सोनपाल यादव, भोपाल सिंह, विवेक, जितेंद्र कुमार व रामनरेश आदि लोग मौजूद थे। पाली क्षेत्र में सपा नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में बीडीसी आदि के साथ बैठक कर सपा प्रत्याशी मिस्बाहुद्दीन के लिए समर्थन की मांग की।

अनंगपुर गांव में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह व पाली में चेयरमैन रिजवान खां, सवायजपुर में चंद्र विशाल दीक्षित ने बैठक की, जब कि मल्लावां में प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक त्रिपाठी के संयोजन में हुई बैठक में शिरकत की।
विज्ञापन


उधर, शाहाबाद में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने नगर में स्टेशन रोड पर प्रधान, बीडीसी सदस्य, पालिका सभासद व जिला पंचायत के सदस्यों से मिलकर सपा के एमएलसी प्रत्याशी मिस्बाहुद्दीन के लिए सहयोग मांगा। इस मौके पर नलिन गुप्ता, मनीष चतुर्वेदी, अनिल त्रिपाठी, लालाराम राजपूत, मनोज मिश्रा, संदीप गुप्ता, राजीव शर्मा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, विकास मिश्रा, नत्थूलाल वर्मा, रुद्रप्रताप सिंह, संतोष मिश्रा, कालीचरन, रामसुंदर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें