फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दुकान से लैपटॉप और मोबाइल समेत 50 हजार रुपये की चोरी

Thu, 08 May 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-32-दुकानदार जितेंद्र से जानकारी लेते थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार। संवाद
विज्ञापन

- कस्बे के नगला भैंसी गांव में घटना, सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़ ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। नगला भैंसी गांव में मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोर लैपटॉप और मोबाइल समेत लगभग पचास हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चोरों ने तोड़कर दुकान से लगभग पचास मीटर दूर फेंक दिया।
विज्ञापन

नगला भैंसी निवासी जितेंद्र की दुकान मिश्रा टेलीकाॅम नाम से गांव के बाहर मुख्यमार्ग पर है। मंगलवार की शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में लगभग 11 बजे चोरों ने दुकान के मेनगेट की कुंडी तोड़ दी। दुकान में घुसकर एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, पांच हजार रुपये चुरा लिए। दुकान के बाहर लगा कैमरा तोड़ दिया और इसमें लगी चिप साथ ले गए। दुकान से प चास मीटर दूर एक खेत में कैमरा पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि अज्ञात के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें