फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में वेबिनार में प्रतिभाग करेंगे प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में प्रयागराज में आयोजित वेबिनार में नई शिक्षा नीति को विकसित करने के लिए शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों व अभिभावकों को प्रतिभाग करने के निर्देश डीआईओएस ने दिए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को डीआईओएस वीके दुबे ने माध्यमिक विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्य को अवगत कराया है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी नई शिक्षा नीति 2020 के संबंध में उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान प्रयागराज द्वारा आयोजित वेबिनार में कक्षा एक से 12 तक से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी।
इसकी अवधि सप्ताह के प्रत्येक बुधवार शाम को पांच से साढ़े छह बजे तक तथा शनिवार को सुबह साढ़े ग्यारह से अपराह्न एक बजे तक होगी। वेबिनार 31 अक्तूबर तक संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें