फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: छोटे भाई की शादी के लिए आए मजदूर की करंट से मौत

विज्ञापन
फोटो- 47- लवकुश। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के तकिया सहुंतेरा गांव में छोटे भाई की शादी में शामिल होने आए मजदूर की सोमवार रात करंट लगने से मौत हो गई। शादी की तैयारियों के बीच अचानक हुई इस घटना से परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन

तकिया सहुंतेरा निवासी लवकुश (27) दिल्ली में मजदूरी करते थे। उनके छोटे भाई पंकज की शादी सात दिसंबर को है। शादी की तैयारियों के सिलसिले में लवकुश कुछ दिन पहले दिल्ली से गांव आ गए थे। भाई नीरज ने बताया कि मकान के बाहर हाईटेंशन लाइन का खंभा लगा हुआ है। इसी के पास बांस की कोठी है। कोठी के बीच से हाईटेंशन लाइन निकली है।
सोमवार शाम लवकुश खंभे और बांस की कोठी के बीच खड़े थे। इस दौरान अचानक करंट उतर आया और लवकुश बिजली के खंभे से चिपक गए। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें छुड़ाया लेकिन तब तक लवकुश की मौत हो गई थी। परिवार में पत्नी प्रीती हैं। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। करंट लगने से युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें