फोटो-7-जयवीर। स्रोेत परिजनफोटो-8-घर पर बिलखतीं जयवीर की पत्नी और बच्चे व मौजूद महिलाएं। संवाद
- बिल्हौर कटरा मार्ग पर ट्राॅली का कुंडा टूट जाने से हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर ककरा गांव के पास बरनई चतरखा निवासी जयवीर (40) की ट्रैक्टर से गिरने के बाद ट्रॉली के पहिए से कुचलकर मौत हो गई। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बरनई चतरखा निवासी जयवीर मजदूरी करता था। रविवार की रात वह बरसोहिया गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली से तोरिया उतारकर वापस घर जा रहा था। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर ककरा तिराहा के पास ट्राॅली का कुंडा टूट जाने से चालक ने अचानक ट्रैक्टर में ब्रेक लगा दिया। इसके कारण ट्रैक्टर पर बैठा जयवीर सड़क पर गिर गया और ट्राली के पहिए से कुचलकर गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी जयदेवी, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। हरपालपुर कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है।