फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कछौना जाओ या संडीला अब देना होगा सात रुपये अधिक किराया

Mon, 24 Mar 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-01- रोडवेज बस स्टेशन पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन

- उप्र परिवहन निगम की बसों का बढ़ाया गया किराया, यात्रियों की जेब पर पड़ेगा भार
- बल्लीपुर टोल प्लाजा के बाद के स्टॉपेज का बढ़ाया गया किराया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। एनएच-731 ने सोमवार से बल्लीपुर में टोल वसूलना शुरू कर दिया। टोल का सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ा है। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों ने लखनऊ रोड पर बल्लीपुर टोल प्लाजा के आगे के प्रत्येक स्टॉपेज के किराये में सात रुपये की बढ़ोतरी की है। रोडवेज की बसों में बढ़े किराये को सोमवार से ही लिया जाना भी शुरू करा दिया गया।
एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथार्टी ऑफ इंडिया) ने बल्लीपुर टोल प्लाजा पर सोमवार से वाहनों से टोल लेना शुरू कर दिया है। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने टोल वसूली शुरू होने के साथ ही बसों के किराए में बढ़ोतरी की रणनीति तय कर ली। रोडवेज के स्थानीय बस स्टेशन के प्रभारी प्रेम शंकर कोष्टा ने बताया कि निगम ने बल्लीपुर के बाद के स्टाॅपेज के किराये में बढ़ोतरी की है। बताया कि हरदोई बस स्टेशन से लखनऊ जाने वाली बस का पहला स्टॉपेज पचकोहरा में है, लेकिन पचकोहरा के किराये में कोई संशोधन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि बल्लीपुर के बाद रोडवेज की बस बघौली, बालामऊ, संडीला, रहीमाबाद, मलिहाबाद, काकोरी, दुबग्गा और फिर कैशरबाग लखनऊ बस स्टेशन तक के किराए में बढ़ोतरी की गई है। प्रत्येक स्टॉपेज पर 7-7 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सोमवार से लखनऊ रोड की बसों पर यात्रा करने वाले लोगों को नए दर से किराया लिया जाना शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन



अब कुछ इस तरह से रोडवेज बस में लिया जाएगा किराया
हरदोई के बाद स्टाॅपेज : पहले किराया : अब किराया (रुपये में)
बघौली : 36 : 43
बालामऊ : 49 : 56
संडीला : 80 : 87
रहीमाबाद : 97 : 104
मलिहाबाद : 115 : 122
काकोरी : 130 : 137
दुबग्गा : 144 : 151
कैशरबाग : 154 : 161

प्राइवेट बसों के भी यात्रियों पर बढ़ेगा किराए का बोझ
हरदोई प्राइवेट बस आपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रबंधक सतेंद्र पांडेय ने बताया कि एनएच-731 पर हरदोई-लखनऊ रोड पर सोमवार से वाहनों पर टोल लिया जाना शुरू हो गया। जिससे बस संचालकों का खर्चा बढ़ा है। ऐसे में जल्द ही बैठक कर यात्रियों के हित को ध्यान में रखते हुए किराए में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें