फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मजदूर को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। गोपामऊ मार्ग पर सिकंदरपुर पुलिया के पास सड़क किनारे मूंगफली खा रहे युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना रविवार देर शाम की है। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

पंडितपुरवा निवासी वीरेश सक्सेना (22) मजदूरी करते थे। बड़े भाई अमरेश के मुताबिक, रविवार की शाम वीरेश बाइक से टड़ियावां बाजार गए थे। उनके साथ गांव निवासी शिवगोपाल भी थे। देर शाम दोनों गांव वापस आ रहे थे। सिकंदरपुर पुलिया के पास वीरेश ने बाइक रोक दी। सिकंदरपुर पुलिया के पास सड़क किनारे गांव निवासी राहुल मूंगफली का ठेला लगाते हैं। बाइक से उतरकर वीरेश मूंगफली खाने लगे। इस दौरान पिकअप ने वीरेश को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ठेेले का सामान भी जमीन पर गिर गया। वीरेश को सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीरेश पांच भाई बहनों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। परिजनों के शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
33 दिनों में घर में हुईं तीन मौतें
अमरीश के मुताबिक, पिता राम रतन और मां की पहले ही मौत हो चुकी है। 23 दिसंबर को बड़े भाई कमल किशोर की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद एक जनवरी को बड़ी बहन कांति की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। एक घर में तीन मौतें होने से परिजनों के साथ गांव वाले भी गमजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें