फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटागोकुल (हरदोई)। थाना क्षेत्र के गांव मझरा में रविवार सुबह पत्नी ने पति को शराब पीने जाने से रोका तो दोनों में विवाद हो गया। नाराज पत्नी मायके जाने के लिए घर से निकल गई तो पति ने पीछा कर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पति ने भी फांसी लगा जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पति के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के मझरा निवासी अशोक कुमार (40) पुत्र रामेश्वर जम्मू में मजदूरी करता था। लॉकडाउन के दौरान वह वापस गांव आ गया था। उसका शराब पीने को लेकर रविवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे पत्नी सावित्री (38) से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर सावित्री मायके जाने की बात कह घर से निकल गई। गुस्साया अशोक घर में रखी कुल्हाड़ी लेकर उसके पीछे गया। लगभग 100 मीटर दूर मझरा संपर्क मार्ग पर अशोक ने सावित्री के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिए। मौके पर ही सावित्री ने दम तोड़ दिया। अशोक के पुत्र अनुराग (14) और पुत्री संगीता (18) ने शोर मचाया तो ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। इस बीच अशोक ने कुछ दूर पेड़ से गमछे से फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से अशोक को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। बेहटागोकुल के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता रामभजन निवासी बकहिया कोतवाली पिहानी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके से पुलिस ने आवश्यक नमूने भी जुटाए। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
शराब की लत से बिखर गया परिवार
- पत्नी की हत्या का मामला, एक दिन पहले भी हुई थी तकरार
बेहटागोकुल (हरदोई)। ग्रामीणों के मुताबिक अशोक शराब पीने का लती हो गया था। शराब के कारण ही उसके परिवार में आए दिन विवाद होने लगा था।
मृतक के पुत्र अनुराग ने बताया कि शनिवार रात भी अशोक शराब पीकर घर आया था। इसको लेकर मां सावित्री ने आपत्ति जताई थी तो विवाद हो गया था। रात में मामला जैसे-तैसे शांत हुआ, लेकिन रविवार सुबह अशोक फिर घर से शराब पीने के लिए जा रहा था। टोके जाने पर अशोक और सावित्री के बीच फिर से विवाद हुआ और इसी विवाद में अशोक ने सावित्री की हत्या कर दी। घटना के बाद मृतका का पुत्र अनुराग और पुत्री संगीता एक दूसरे से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे। ग्रामीणों ने भी इन्हें संभालने की बहुत कोशिश की। हर कोई यही कह रहा था कि मां की तो मौत हो गई और अब हत्या के आरोप में पिता को भी जेल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें