फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोथावां में चार दशक से कायम कुबेर की बादशाहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोथावां विकास खंड में कुबेरलाल के परिवार की बादशाहत पिछले चार दशक से कायम है। लगातार तीसरी बार उनके भतीजे निर्भय वर्मा निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए है। इससे पहले उनके पुत्र और पत्नी भी ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद की सियासत में पासी समाज में कुबेर लाल का अपना अलग स्थान रहा है। कोथावां विकास खंड के ग्राम शाहपुरअटिया के निवासी रहे कुबेर लाल अपने जीवन काल में कई बार कोथावां के ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए। उनके निधन के बाद उनकी पत्नी देशमती ब्लाक प्रमुख पद पर निर्वाचित हुईं।
आरक्षण बदलने पर कुबेर लाल के पुत्र और मौजूदा समय में सांडी से भाजपा विधायक प्रभाष कुमार भी कोथावां के ब्लाक प्रमुख रहे। वर्ष 2010 में हुए पंचायत चुनाव में कुबेर लाल का भतीजा और मौजूदा समय में बालामऊ से भाजपा विधायक रामपाल वर्मा के पुत्र निर्भय वर्मा का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुआ था।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में सूबे में सपा की सरकार होने और रामपाल वर्मा के विधायक न होने पर भी निर्भय निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनने में कामयाब रहे। इस बार भी हुए पंचायत चुनाव में सीट अनारक्षित होने पर भी भाजपा ने निर्भय को ही प्रत्याशी बनाया और इस बार भी निर्भय निर्वाचित हुए हैं।
पिता और चचेरा भाई विधायक, एक चचेरा भाई सांसद
इस परिवार के राजनीतिक रसूख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए निर्भय वर्मा के पिता रामपाल वर्मा बालामऊ से विधायक हैं और चचेरे भाई प्रभाष कुमार सांडी से। इतना ही नहीं दूसरे चचेरे भाई मिश्रिख से सांसद अशोक रावत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें