फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटखने बंदर पहुंचे पिंजड़े के अंदर

Sun, 11 Dec 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
पिहानी में कुछ इस तरह बंद किये गए बंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। शनिवार को नगर में आवारा कटखने बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। मथुरा से आई विशेष टीम ने पहले दिन छोटी पिहानी में पालिका कार्यालय की छत पर पिंजड़े लगा कर छोटे-बड़े 51 बंदर पकड़े।
विज्ञापन


नगर में आवारा बंदरों से लोग त्रस्त थे। बंदरों की वजह से आए दिन लोग चुटहिल हो रहे थे। लोगों को जान माल का नुकसान हो रहा था। पालिकाध्यक्ष डॉ. सईद खान व अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर वन विभाग व वन्यजीव विभाग की अनुमति के साथ नगर में उत्पात मचाने वाले आवारा बंदरों को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की टीम मथुरा से बुलाई गई।

तीन सदस्यीय टीम के अगुवा राशिद ने बताया की उनकी टीम बंदरों को बिना हाथ लगाए तकनीक के माध्यम से पिंजरे में कैद करती है। हर छोटे-बड़े बंदर को पकड़ने का 500 रुपया लेना तय हुआ है। राशिद ने बताया कि मूंगफली, चना और केला बंदरों को फंसाने के लिए पिंजरे में लगाया जाता है। पहले दिन सुबह से शाम तक 51 बंदर पकड़े हैं। चेयरमैन डॉ. सईद ने बताया कि रविवार से कोतवाली परिसर, अस्पताल परिसर समेत अन्य स्थलों व बड़ी पिहानी में भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें