घर के बाहर बैठे मृतक बालक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
लोनार। मत्तीपुर गांव निवासी बालक की शुक्रवार रात जिला अस्पताल से लखनऊ जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वह हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर झुलस गया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मृतक के पिता ने पावर हाउस के अधिकारियों की लापरवाही से बेटे की मौत होने का आरोप लगाया है।
लोनार थाना क्षेत्र के मत्तीपुर गांव निवासी जेजेराम का बेटा पवन (12) शुक्र वार को शाम चार बजे खेतों की तरफ बकरियां चराने गया था। इसी दौरान एक खेत से निकले हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ ले जाते समय रस्ते में पवन ने दम तोड़ दिया।
शनिवार को परिजनों ने गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जेजेराम ने पवन की मौत क ा कारण सवायजपुर के बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही बताया है। उसका आरोप है कि गांव के बाहर से निकली लाइन के तार काफी नीचे होने की अधिकारियों से शिकायत की गई थी। लेकिन इसके बाद भी तार सही नहीं कराए गए। गांव निवासी शिवम, विजेंद्र पाल, आदित्य, मदन पाल व राम बरन आदि का कहना है कि पिछले महीना इसी जगह पर तार की चपेट में आकर नील गाय की मौत हुई थी। इसके कुछ दिन बाद जेई व लाइन मैन गांव में चेकिंग करने आए थे। इस दौरान उनको तार काफी नीचे होन व नील गाय के मरने क ी जानकारी दी गई थी। जेई ने जल्द ही लाइन मैन से कहकर तार सही कराने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन इसके बाद भी लाइन सही नहीं कराई गई। जिसके चलते पवन की मौत हो गई।
जाम में फंसा हूं अभी बात नहीं कर सकता। कल किसी समय हरदोई में ही फोन करके मिल लेना। लोनार थाना क्षेत्र के मत्तीपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए बालक की मौत के कारणों के बारे में जानकारी मांगने बोले जेई।
अजय प्रताप सिंह, जेई सवायजपुर पावर हाउस