फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं को सम्मानित कर सौंपे गए प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शहजाद अली साहिबा बेगम वेलफेयर सोसायटी की तरफ से नगर के एक होटल मे कोरोना योद्धा के रूप में पुलिस कर्मी, चिकित्सकों आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोसायटी के प्रबंधक व सपा के जिला उपाध्यक्ष रहमत अली मोनू ने सीओ उमाशंकर सिंह, डॉ. नोमान उल्ला, डा. जीशान खां, डाक्टर सौरभ गुप्ता, डा. शारिक परवेज व द होप सोसायटी ऑफ इंडिया के संरक्षक नसीर खान सनी व अध्यक्ष अनवार खान को माल्यार्पण के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सोसायटी की तरफ से कोरोना महामारी से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। सभी ने सोशल डिस्टेंस बनाए रखते हुए मास्क लगाने की अपील की। आयोजन में आमिर खान, रिंकू, जाहिर खान, फैजल खान, मुईद खान, सलमान खान, अमित श्रीवास्तव, आकाश चौधरी, ख़लील खान, तारिक हैदर, तनवीर पठान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें