फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रसोई गैस सिलिंडर लीकेज से लगी आग, बाइक, गृहस्थी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रसोई गैस सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। देखते ही देखते ही आग किचन के साथ पूरे घर में फैल गई। बाइक में आग लगने के साथ ही गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से करीब 10-12 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

शहर से सटे रद्धेपुरवा में सिंचाई विभाग में तैनात वरिष्ठ सहायक यशपाल सिंह यादव मकान में परिवार के साथ रहते हैं। इन दिनों उनकी तैनाती शाहजहांपुर जनपद में है और यहां पर परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। बताया कि घर पर पुत्री आरती यादव और बहू किरन यादव पड़ोस की महिलाओं के साथ सावन में विवाहित पुत्री की ससुराल भेजने के लिए सामग्री बना रही थीं।
इसी बीच अचानक रसोई गैस सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। सिलिंडर में लगी आग ने पास ही खड़ी बाइक को चपेट में ले लिया। रसोई गैस के साथ ही बाइक में पेट्रोल होने के कारण आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। आग की चपेट में आने से किचन सहित मकान में रखी खाद्यान्न सामग्री, कपड़ा, नकदी-जेवर और कागज आदि सभी कुछ जलकर राख हो गए। अग्निशमन दल ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें