फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को बनाया बंधक, परिजनों ने ढूंढ निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव में शाम को खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले छात्र को गांव के युवक ने पिता से रुपये लेने की बात कहकर कोठरी में बंधक बना लिया।
विज्ञापन

देर रात तक पुलिस के साथ परिजन खोजबीन करते रहे, लेकिन सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को दोपहर परिजनों ने किशोर को आरोपी के मकान की कोठरी से ढूंढ निकाला। पुलिस ने पूछताछ कर किशोर को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव निवासी हरिकृष्ण ने बताया कि उसका पुत्र सोमदेव उर्फ टोनी कक्षा सात का छात्र है। बृहस्पतिवार को शाम चार बजे मां रंजना से खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन

देर शाम जब घर नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी तलाश की। सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस रातभर खोजबीन में लगी रही, लेकिन किशोर का सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को सुबह घर से उत्तर दिशा में 300 मीटर दूर गांव निवासी सोनू दीक्षित के मकान से रोने की आवाज सुनाई दी।
इस पर किशोर के घर पर होने की आशंका पर परिजन घुस गए। इसी दौरान एक अंधेरी कोठरी से किशोर की रोने की आवाज आई तो ताला तोड़कर अंदर पहुंचे जहां सोमदेव बंधक मिला।
किशोर को ढूंढने के बाद ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। एसओ संदीप सिंह ने बताया कि किशोर को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पापा रात भर भूखा रखा, गर्दन दबाई
लापता किशोर 18 घंटे बाद कोठरी में बंद मिला। जैसे ही उसे कोठरी के बाहर निकाला गया तो पिता को देखते ही किशोर जोर जोर से रोते हुए बोला पापा पूरी रात भूखा रखा, जोर-जोर से गर्दन दबाई, मेरा मुंह गमछे से बांध दिया। सुनते ही पिता के आंसू बहने लगे और बेटे को सीने से लगा लिया।
पुलिस के बीच से फरार हो गया आरोपी
किशोर के लापता होने के बाद से आरोपी परिजनों व पुलिस के साथ रातभर उसकी खोजबीन कराता रहा। उसके किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं होने दिया।
यहां तक की दूसरे दिन किशोर की बरामदगी से लगभग 30 मिनट तक आरोपी पुलिस व परिजनों के बीच रहा। इसके बाद पाली जाने की बात कहकर फरार हो गया।
रुपये मिल जाएंगे तब छोड़ दूंगा
किशोर ने पुलिस को बताया कि पापा ने आरोपी सोनू का खेत एग्रीमेंट कराया था। आरोपी ने इसीलिए मुझे घर के अंदर अंधेरी कोठरी में बंद कर दिया। उसका कहना था कि पापा से रुपये लेने हैं, इसलिए बंद किया है, रुपये लेने के बाद छोड़ दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें