फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि : 5733 दंपतियों ने ले लिया लाभ, अब हो रही वसूली

Wed, 26 Feb 2025 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- पति-पत्नी में से सिर्फ एक को ही किसान सम्मान निधि दिए जाने का प्रावधान
विज्ञापन

- नोटिस जारी होने के बाद 843 ने वापस की 20 लाख रुपये की सम्मान निधि
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत हर वर्ष छह-छह हजार रुपये पाने वाले दंपतियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। पति-पत्नी में से सिर्फ एक को ही किसान सम्मान निधि दिए जाने का प्रावधान है।
जिले में 5733 दंपती चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने किसान सम्मान निधि ली है। संबंधित बैंकों के जरिए किसान सम्मान निधि की रिकवरी भी कराई जाने लगी है। अब तक लगभग 843 से बीस लाख रुपये की वसूली भी की जा चुकी है।
विज्ञापन


पीएम किसान सम्मान निधि के तहत वर्ष में तीन किस्तों में छह हजार रुपये किसानों के बैंक खातों में भेजे जाते हैं। नियम के मुताबिक योजना का लाभ पति और पत्नी में से कोई एक ही ले सकता है। सम्मान निधि के लाभार्थियों के सत्यापन के दौरान पता चला कि 5733 ऐसे लाभार्थी हैं जो पति और पत्नी दोनों ही किसान सम्मान निधि ले रहे हैं।
इसका पता चलने के बाद कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डा. नंद किशोर ने ऐसे लाभर्थियों को बैंकों के माध्यम से नोटिस भेजना शुरू की है। इनमें से 843 लोगों से वसूली भी करली गई है। लगभग बीस लाख रुपये वसूलकर सरकार की ओर से निर्धारित बैंक खाते में जमा करा दी गई है।
विज्ञापन




इनसेट

22 करोड़ रुपये डकार गए अपात्र
किसान सम्मान निधि की अब तक 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो जनपद में अपात्रों ने लगभग 21,78,54000 रुपये डकार लिए हैं। हालांकि संयुक्त निदेशक डा. नंद किशोर कहते हैं कि सभी अपात्रों को 19 किस्तें नहीं मिली हैं। किसी को दस किस्तें मिली हैं तो किसी काे 15 किस्तें मिली हैं। कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें चार पांच किस्तें ही मिली हैं। इसका सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।



इनसेट



किस विकास खंड में कितने मिले दंपती

ब्लाक संख्या

अहिरोरी 271
बावन 337

बेहंदर 288
भरावन 279

भरखनी 293
बिलग्राम 329

हरियावां 285
हरपालपुर 319
कछौना 259

कोथावां 273

माधौगंज 315
मल्लावां 235
पिहानी 269

सांडी 283
संडीला 276

शाहाबाद 313

सुरसा 284
टड़ियावां 257
टोडरपुर 209
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें