फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नहर विभाग के पांच स्थानों पर भट्ठा की भूमि की जाएगी संरक्षित, 1.19 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। किसानों को निशुल्क सिंचाई के लिए पानी दिए जाने के साथ ही अब शासन ने नहरों की भूमि को संरक्षित किए जाने पर ध्यान दिया है।
विज्ञापन

शासन ने भूमि को संरक्षित कराने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण की व्यवस्था दी है। जिले में पांच नहरों की भट्ठा की भूमि को संरक्षित किए जाने के साथ ही पौधरोपण के लिए 1,19,47,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। वहीं, शासन ने काम कराने के लिए 30,00,000 रुपये भी विभाग को दे दिए हैं।
सिंचाई और जल संसाधन विभाग ने नहरों, माइनर और रजबहा के साथ ही विभागीय भूमि को भी संरक्षित कराने का काम शुरू किया है। शारदा नहर के हरदोई खंड की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। शासन के संयुक्त सचिव राजीव कुमार वत्स की तरफ से जारी शासनादेश में मस्तीपुर खलीफा, भदैचा, गुलामऊ, मुहाजिदपुर और पन्योरा बल्लिया नहर पर भट्ठा की भूमि को संरक्षित किए जाने की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव ने कहा कि मस्तीपुर खलीफा, भदैचा, गुलामऊ, मुहाजिदपुर और पन्योरा बल्लिया नहर के भट्ठा की भूमि के चारों ओर बारबेड वायर फेंसिंग और पौधरोपण कराए जाने के लिए 1,19,47,000 रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी गई है। कहा कि काम कराने के लिए शासन ने विभाग को 30,00,000 रुपये भी दे दिए हैं।
बताया कि पांचों नहर पर काम कराने की परियोजना को स्वीकृति के साथ ही रुपये मिलने से अब काम कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। जल्द ही विभाग की तरफ से निविदा आदि की प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


मस्तीपुर खलीफा, भदैचा, गुलामऊ, मुहाजिदपुर और पन्योरा बल्लिया नहर पर भट्ठा की भूमि है। जिसे संरक्षित किए जाने की स्वीकृति शासन से मिलने की जानकारी है। काम कराने के लिए 30,00,000 रुपये भी विभाग को प्राप्त हो गए हैं। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम शुरू कराया जाएगा जिससे भूमि सुरक्षित होने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। -एके चौधरी, अधिशासी अभियंता, शारदा नहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें