फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गर्भपात होने पर किया था नवजात का अपहरण, भाई समेत महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महिला अस्पताल से नवजात का अपहरण करने के आरोप में भाई और बहन को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला है कि कई वर्ष से बच्चा न होने और दो माह पहले गर्भपात होने पर नवजात का अपहरण किया था।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के बिलहारी गांव निवासी शिवाकांत दीक्षित की पत्नी निधि दीक्षित ने बीती 19 जून को बेटे को जन्म दिया था। 26 जून सुबह लगभग तीन बजे महिला अस्पताल के कमरा नंबर-36 में भर्ती निधि का बेटा चोरी हो गया था। पुलिस ने घटना के करीब पौने नौ घंटे के बाद नवजात को महिला के साथ खोज लिया था।
महिला एक निजी अस्पताल में कर्मचारी थी। पूछताछ में उसने अपना नाम शहर कोतवाली क्षेत्र के फर्दापुर निवासी प्रियंका राठौर बताया था। पुलिस ने प्रियंका को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उसने बताया था कि उसके एक पुत्र है। पुत्र होने के कई वर्ष बाद वह गर्भवती हुई थी। दो माह पहले उसका गर्भपात हो गया था।
विज्ञापन

सीओ सिटी अंकित मिश्रा के मुताबिक प्रियंका का कहना था कि घर वालों को गर्भपात के बारे में नहीं बताया था। बृहस्पतिवार (26 जून) सुबह घर पहुंचकर उसने बेटे के जन्म हाेने की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी थी। प्रियंका की कॉल डिटेल निकलवाकर जांच की गई।
इसके बाद उसे और उसके भाई सांडी नगर के मोहल्ला खिड़किया निवासी हिमांशू राठौर उर्फ दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुर्गेश भी पूरी घटना में प्रियंका के साथ शामिल था। उन्होंने बताया कि अपहरण और चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें