फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शेयर ट्रेडिंग में हारे चार लाख रुपये पिता से वसूलने के लिए रचा अपहरण का नाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के कोतवाली रोड स्थित दुकान से शुक्रवार रात लगभग नौ बजे निकले युवक के संदिग्ध हालात में लापता हो जाने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।
विज्ञापन

शेयर ट्रेडिंग में लगभग चार लाख रुपये हार जाने और पिता से यह रुपये लेने की कोशिश में युवक ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने युवक को गाजियाबाद से सकुशल ढूंढ कर उसके ही खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शहर के मोहल्ला बोर्डिंग हाउस निवासी राज कुमार वर्मा के पुत्र अंकित वर्मा की गिफ्ट शाॅप कोतवाली रोड पर है। इसी दुकान के पास वह अपने दो दोस्तों के साथ जनसेवा केंद्र भी चलाते थे। राज कुमार ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अंकित दुकान से शुक्रवार रात नौ बजे निकले थे और इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। इसी बीच अंकित के मोबाइल से स्नैप चैट के जरिए उसके कुछ दोस्तों और परिजनों के पास संदेश पहुंचे, इनमें अंकित ने खुद को बचा लेने की गुहार लगाई थी। यह भी बताया था कि उसके मोबाइल में सिम नहीं है और कुछ लोगों ने उसे गाड़ी में डाल लिया है। गाड़ी किसी रेलवे स्टेशन के पास है और वाईफाई कनेक्ट होने पर वह मैसेज भेज रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद खुलासे के लिए शहर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस की टीम लगाई।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से अंकित को गाजियाबाद से सकुशल ढूंढ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि पिछले डेढ़ साल के अंदर वह शेयर ट्रेडिंग में चार लाख रुपये गवां चुका है। इन रुपयों को पिता से लेने के लिए उसने पूरी साजिश रची थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपहरण की झूठी कहानी रचने और पुलिस को गुमराह करने समेत कई धाराओं में अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


लखनऊ-कानपुर के बाद पहुंचा था गाजियाबाद
पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक अंकित हरदोई से रात में ही लखनऊ गया था। लखनऊ से वह बस से कानपुर गया और फिर कानपुर से वह गाजियाबाद चला गया था। पुलिस को उसके पास से यात्राओं के टिकट भी मिले हैं। दरअसल, सर्विलांस के जरिए पुलिस उसे खोज रही थी। स्नैप चैट भेजे जाने की लोकेशन पुलिस ने खोजी और फिर लगातार उसी को ट्रेस करती रही। इसके बाद पुलिस को वह सकुशल मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें