फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्ष से खुद को जिंदा साबित करने की जद्दोजहद में है रामप्रकाश

विज्ञापन
फोटो-37- रामप्रकाश। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम। परिवार के भरण पोषण के लिए हरियाणा गए व्यक्ति को अभिलेखों में मृत दर्शा दिया गया। तीन वर्ष से वह खुद को जीवित साबित करने की जद्दोजहद में लगा है।
विज्ञापन

बिलग्राम विकास खंड के ग्राम म्योरा निवासी रामप्रकाश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार के भरण-पोषण के लिए वह पत्नी और चार बच्चों के साथ हरियाणा के सिरसा चला गया था। तीन वर्ष पहले वह गांव लौटा तो उसे पता चला कि परिवार रजिस्टर सहित विभिन्न अभिलेखों में उसे मृत दर्शा दिया गया है। नौ अगस्त 2018 को उसने बिलग्राम के तत्कालीन बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर समस्या बताई थी, लेकिन निस्तारण नहीं हुआ। खुद के जीवित होने को लेकर उसने ग्राम सचिव को भी शपथपत्र दिया, लेकिन अब तक उसे अभिलेखों में मृत घोषित कर रखा है। रामप्रकाश का कहना है कि उसे शंका है कि उसकी संपत्ति हड़पने के लिए उसे मृत घोषित किया गया है। उसकी पत्नी और बच्चों के नाम भी परिवार रजिस्टर में दर्ज नहीं है। ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और समस्या का निराकरण जल्द करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें