फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीने की स्लैब ढहने से दबे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कनपुरवा में निर्माणाधीन सीढ़ियों की स्लैब ढहने से किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

कनपुरवा निवासी रामरूप (55) खेती करता था। रविवार शाम वह घर में निर्माणाधीन जीने की स्लैब का ढोला खोल रहा था। इसी दौरान स्लैब उस पर गिर गई। मलबे में दबकर रामरूप गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पिहानी पहुंचे। यहां उसकी हालत गंभीर बता जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात वहां उसकी सांसें थम गईं। मृतक के परिवार में निशक्त पत्नी, एक पुत्री और दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें