फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत व तालाबों को कराया जाए कब्जा मुक्त

विज्ञापन
एसडीएम एपी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। समस्याओं के निस्तारण के लिए एसडीएम एपी श्रीवास्तव को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू राष्ट्रवादी के जिलाध्यक्ष प्रेम सागर यादव ने एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि विकास खंड माधौगंज के ग्राम इंदलापुर में तालाबों पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर रखा गया है। तालाबों को अविलंब कब्जा मुक्त कराया जाए। बेहटा बुजुर्ग मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए। पुसेड़ा गुरौली गांव में किसानों के खेत पर हुए अवैध कब्जों को हटवाया जाए। यही नहीं छुट्टा मवेशी लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। छुट्टा मवेशियों को पकड़ कर गोशालाओं में बंद कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें