फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खंती में पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
फोटो-1-घटनास्थल पर जानकारी लेते अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुण विशेन, कोतवाल व फोरेंसिक टीम। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सवायजपुर। लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एपी चौराहे के पास सोमवार सुबह खंती में युवक का शव पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान होने से पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सौरंगपुर निवासी संतोष (24) पुत्र विजय पाल खेती करता था। विजय पाल ने पुलिस को बताया कि उसकी भांजी का विवाह सोमवार को होना था। इसमें शामिल होने के लिए वह रविवार को कन्नौज के ग्राम गोरी पट्टी गया था। जबकि पत्नी विद्यादेवी अपने भाई के पुत्र की शादी में रविवार को छोटे पुत्र पवन के साथ पाली थाना क्षेत्र के ग्राम हसनापुर गई थी। घर में संतोष अकेला था। रविवार शाम चार बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि संतोष सुबह 11 बजे घर से निकला था और तब से नहीं लौटा है। इस पर विजय गांव लौटा और पुत्र संतोष की तलाश की। सोमवार सुबह उसका शव सवायजपुर के निकट एपी चौराहा पर खंती में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी थे। पिता की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विशेन भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए। लोनार कोतवाल राजेश कुमार राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक का मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें