फोटो-30-कलक्ट्रेट सभागार में कायाकल्प की बैठक में मौजूद अधिकारीगण। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले को प्रेरक बनाने का उद्देश्य लेकर ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जिलाधिकारी ने सुरसा ब्लाक को गोद लिया है। वहीं सीडीओ ने टड़ियावां व डीपीआरओ ने कछौना को गोद लेकर उसका कायाकल्प करने का संकल्प लिया है।
जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार शाम ऑपरेशन कायाकल्प की बैठक की। कहा कि परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प के तहत 14 बिंदुओं पर खास ध्यान दिया जाना है। इसमें शुद्ध व सुरक्षित पेयजल, बालक और बालिका शौचालय, नल, श्याम पट्ट, रसोईघर, विद्यालय की समुचित पुताई आदि शामिल हैं। बैठक में बीएसए हेमंत राव ने संडीला को गोद लेने की बात कही। इस मौके पर समस्त अधिकारी मौजूद रहे।