फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के भिठौली गांव में शुक्रवार शाम खेत जोतने जाते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में चालक की दबकर मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के भिठौली गांव निवासी जमील (20) पुत्र स्व. जुम्मन तीन भाइयों में छोटा था। पिता की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। जमील अपना ट्रैक्टर चलाता था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम जमील ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने जा रहा था। रास्ते में गांव के मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिससे जमील की मौके पर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि ट्रैक्टर की तेज गति हादसे का कारण बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें