फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी दस हजार के इनामी को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। करीब डेढ़ माह पूर्व पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्यानी निवासी यूनुस पुत्र रहमत अली ने एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को 14 मई 2019 को नशीला पदार्थ खिला दिया था। किशोरी के बेहोश होने पर यूनुस ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी ने पूरी घटना परिजनों को बताई थी और फिर उसी दिन पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर यूनुस के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। उस पर पाक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हुआ था। घटना के बाद से यूनुस फरार था। न्यायालय ने भी उसके विरुद्ध कुर्की का आदेश दिया था, जिस पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की थी। पुलिस ने भी उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पिहानी कोतवाल एसपी शुक्ला ने बताया कि क्राइम ब्रांच के सहयोग से यूनुस को पिहानी कोतवाली क्षेत्र में जहानीखेड़ा मोड़ से शुक्रवार रात लगभग साढ़े आठ बजे गिरफ्तार कर लिया गया। यूनुस घटना के बाद हरिद्वार चला गया था और वहीं मजदूरी करने लगा था। परिजनों से मिलने के बाद वह वापस हरिद्वार जाने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें