फोटो-3-बाल विद्या भवन में प्रेस वार्ता के दौरान बोलते स्वामी यतीन्द्रानंद। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिन नेताओं के कारण कांग्रेस का खात्मा हुआ या वह हाशिए पर आ गई, ऐसे नेताओं को मुख्यमंत्री योगी
भाजपा से दूर रखें। ताकि पार्टी विकास कार्यों को यूं ही आगे ले जा सके।
बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को प्रेस वार्ता में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने उक्त बात कही। सूबे में विकास कार्यों को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सहयोगियों पर विश्वास करें और उनको साथ लेकर चलें तभी प्रदेश का विकास संभव है।
स्वामी नरेंद्र गिरि प्रकरण पर उन्होंने कहा कि प्रकरण बहुत ही विचारणीय और दुखद है। मामले में अभी तक जांच में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। घटना हत्या है कि आत्महत्या, इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की।
प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव पर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में नकारात्मक राजनीति बंद होनी चाहिए। सिर्फ विकास कि बात होनी चाहिए। उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान विहिप की जिलाध्यक्ष कीर्ति सिंह भी मौजूद रहीं।
महामंडलेश्वर ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन के बारे में एक सवाल के जवाब में कहा कि बॉलीवुड को मनोरंजन तक ही सीमित रखना चाहिए। इनका कोई चरित्र और आचरण भी नहीं गै। इनका स्वाभाविक स्वभाव नशा करना व पार्टी आदि करना है। देश को बॉलीवुड को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। समाज के युवा वर्ग को माया नगरी की छाया से दूर रखना चाहिए।